कमलनाथ का गढ़ भेदने की तैयारी में BJP, छिंदवाड़ा आएंगे अमित शाह, पूर्व सीएम ने कही बड़ी बात

Rohit Sharma hit Mitchell Starc for a stormy six

Rohit Sharma hit Mitchell Starc for a stormy six

MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश में सियासी हलचल तेज हैं। बीजेपी इस बार कमनलाथ के गढ़ में भी पूरी ताकत लगाने की तैयारी में है। कमलनाथ का गढ़ इस बार बीजेपी भेदने की पूरी तैयारी में है। इसलिए खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद के लिए छिंदवाड़ा को चुना है। 25 मार्च को अमित शाह छिंदवाड़ा पहुंचकर सभा करेंगे। जिस पर कमलनाथ ने भी बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

बता दें कि अमित शाह 25 मार्च को सीधे छिंदवाड़ा आएंगे। जहां वह एक सभा को संबोधित करने के साथ-साथ आंचल कुंड आश्रम में आदिवासी समाज के धर्मगुरुओं से भेंटकर आशीर्वाद भी लेंगे।‌ कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में अमित शाह का यह दौरा मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लगातार छिंदवाड़ा का दौरा करने में जुटे हैं।

विज्ञापन

कमलनाथ ने साधा निशाना

वहीं अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर आज जब पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने बीजेपी और शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी छिंदवाड़ा आए थे। बावजूद इसके हम सारी सीटें जीते। क्योंकि छिंदवाड़ा में चुनाव जनता और BJP के बीच होता है।’

कमलनाथ का गढ़ माना जाता है छिंदवाड़ा

दरअसल, छिंदवाड़ा एमपी की 29 लोकसभा सीटों में से एक मात्र वो सीट हैं जहां 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी। बाकी 28 सीट बीजेपी के पास हैं, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस से सांसद हैं। तो वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा जिले की 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इतना ही नहीं हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी छिंदवाड़ा से कांग्रेस का मेयर ही बना। इसलिए छिंदवाड़ा को कांग्रेस और कमलनाथ का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।

विज्ञापन

कमलनाथ 9 बार चुने गए सांसद

दरअसल, छिंदवाड़ा से कमलनाथ 9 बार से सांसद रहे हैं। अब उनके बेटे सांसद हैं। इसके अलावा छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर कमलनाथ संसद पहुंचे थे। वह फिलहाल छिंदवाड़ा से ही विधायक हैं। छिंदवाड़ा का विकास माडल के नाम पर ही कमलनाथ ने 2018 में चुनाव प्रचार किया था। यहीं वजह है कि बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव में हारी हुई 160 सीटों में से एक छिंदवाड़ा सीट की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को दी है। गिरिराज सिंह यहां लगातार दौरे कर चुके हैं। जबकि अब अमित शाह आ रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की राजनीति फिलहाल गर्माई हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ