MP Assembly Election: आम आदमी पार्टी इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। इसके लिए पार्टी ने नए तरीके से संगठन का गठन भी किया है। इंदौर पहुंची आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी का रोड मैप बताया।।
230 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘ 2023 का आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए चुनौती जरूर है, लेकिन उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि इस बार प्रदेश में जनता बदलाव करेगी और आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद देकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
केजरीवाल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। वहीं प्रदेश में संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन बन चुका है और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गए हैं, आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा के विधानसभा चुनाव के लिए जून तक प्रत्याशी के नाम आये हैं एक लिस्ट निकल चुकी है, दूसरी भी जल्द निकलेगी।’
दिल्ली-पंजाब मॉडल सबके के सामने
रानी अग्रवाल ने कहा कि ‘पंजाब और दिल्ली के मॉडल पर कामों को लेकर मध्यप्रदेश के एक एक घर तक कार्यकर्ता ने इसकी शुरुआत कर दी है। आम आदमी पार्टी ईमानदारी पार्टी है सत्य की राह पर चल रही है। जनता जागरूक हो गई है 75 साल से कांग्रेस भाजपा रही है, लेकिन आम जनता आज भी छोटी छोटी समस्या से परेशान है। इस लिए अब तीसरी पार्टी को जनता मौका देगी। प्रदेश में कांग्रेस को वोट दे तो भाजपा में जायेगा, विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी को जनता चुनेगी।’
बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में पूरा जोर लगाती नजर आ रह है। क्योंकि नगरीय निकाय चुनावों में आप पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, पार्टी ने 16 में से एक नगर निगम में महापौर का चुनाव जीता था। जबकि कई नगरीय निकायों में पार्टी के पार्षद चुनकर आए थे। ऐसे में आपने विधानसभा चुनाव के लिए भी कमर कस ली है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines