हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: TI के नाम पर पुलिस आरक्षक पर वसूली करने का आरोप, SP ने निलंबित कर किया लाइन अटैच

विज्ञापन
वसूली

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक आरक्षक को निलंबित करने का मामला सामने आया है। आरोपी सट्टा व शराब तस्करों से गठजोड़ कर टीआई के नाम से अवैध पैसों की वसूली करता था।

आरोपित युवक की पहचान माया राम अहिरवार के रूप में हुई है। फिलहाल, आरोपी को एसपी कुमार प्रतीक ने निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

दरअसल, जिला मुख्यालय कोतवाली में पदस्थ आरक्षक माया राम अहिरवार कुछ समय से टीआई के नाम से सटोरियों व शराब तस्करों से अवैध पैसों की वसूली कर रहा था। हालांकि, इस बात की जानकरी कोतवाली टीआई को नहीं थी।

विज्ञापन

लेकिन जैसे ही यह बात उजागर हुई और मामला एसपी कुमार प्रतीक के संज्ञान में आया तो तत्काल वसूलीबाज आरक्षक मायाराम के खिलाफ़ निलम्बन की कार्यवाही करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया।

अब सवाल यह खड़ा होता है कि एक अदना सा आरक्षक भला इस तरह की वसूली किसके शह पर कैसे करता रहा , कहीं इस अवैध वसूली में किसी और पुलिसकर्मी की भी संलिप्तता तो नहीं रही।

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola