ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक रिटायर्ड सूबेदार के बैग में रखे एक लाख रुपए पर तीन शातिर चोरों ने मिलकर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब पीडि़त सुबेदार अपना नोटों से भरा बैग लेकर पोस्ट आफिस के काउंटर पर रखे हुए थे और पैसे निकालने के लिए पर्ची भर रहा थे। जब सूबेदार का बैग पर ध्यान गया तो बैग काउंटर से गायब मिला। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पर्ची भरने के लिए मुड़े सूबेदार, पलक झपकते ही गायब हुए एक लाख रुपए
ग्वालियर थाना क्षेत्र इलाके के कोटेश्वर निवासी जनार्दन सिंह सेवानिवृत्त सुबेदार है। उनका कोटेश्वर तिराहे के पास स्थित डाकखाने में बचत खाता है। उन्हें घर में किसी काम के चलते एक लाख रुपए की जररुत थी। इसलिए वह रकम निकालने डाकखाने पहुंचे थे। डाक खाने से पैसे निकाल कर बैग में रख लिए थे। जब वह और पैसे निकालने के लिए पर्ची भर रहे थे तो उसी दौरान डाकघर पर आए तीन चोरों ने काउंटर पर रखा बैग चोरी कर वहां से भाग निकले। जनार्दन ने पलट कर देखा तो काउंटर से बैग गायब था।
सीसीटीवी वीडियो आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया केस
बैग गायब होते ही सूबेदार जनार्दन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन उससे पहले ही चोर बैग चोरी कर वहां से भागने निकले थे। जिसकी शिकायत पीड़ित सूबेदार ने थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित सूबेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डाक विभाग में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है और फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
57 mins agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
58 mins agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 hr agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
3 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
3 hrs agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
6 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines