भोपाल: मध्यप्रदेश में फिलहाल भीषण बरसात का दौर जारी है। इस बारिश के चलते हर जगह नदी नाले उफान पर हैं वहीं कई जगहों पर डैम के गेट भी खोल दिए गए हैं। पानी का बहाव इतना तेज़ है कि कई जगहों पर डेम की टूट रहा है जिसने प्रशासन की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। इसी कड़ी में धार के कारम बांध के बाद अब विदिशा से भी डेम में लीकेज की खबर सामने आ रही हैं। मामला सामने आने के बाद विधायक ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
डैम में है मामूली रिसाव, कोई चिंताजनक बात नहीं – विधायक
दरअसल ये मामला विदिशा से 100 किमी दूर बागरोद के पास स्थित डैम का है जहां पर पानी के लीकेज की जानकारी प्राप्त हुई थी जिसके बाद प्रशासनिक अमला जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डैम इंजीनियर सुनील बंसल के मुताबिक डैम में कोई लीकेज नहीं है, थोड़ी दूरी पर थोड़ा सा पानी निकल रहा है साथ ही जिससे डैम में कोई नुकसान नहीं होगा। प्रशासनिक अमला वहां पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही हैं।
वहीं लीकेज की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संजय लीना जैन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद कहा कि डैम में कोई दिक्कत नहीं है मैंने स्वयं जाकर वहां देखा है कोई चिंताजनक बात नहीं है पर फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अमले को वहां पर तैनात कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
7 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
9 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
10 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
11 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines