शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी अपने की मृत्यु होने के बाद हर किसी की चाह रहती है कि उसका शव घर पर पहुंच जाएं और अंतिम संस्कार अच्छे से हो जाएं लेकिन प्रदेश के रहने वाले एक युवक को उसकी पत्नी के शव को ले जाने के लिए पहले तो शव वाहन या एंबुलेंस नहीं मिली और जब वह ट्रेक्टर पर उसके शव को ले गया तो वह भी पानी में फंस गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका।
अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
जानकारी के अनुसार ग्राम बण्डखेड़ा निवासी रामचरण आदिवासी की पत्नी सुमित्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते उसे बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामचरण आदिवासी जब सुमित्रा की लाश को ट्रेक्टर-ट्राली में रखकर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी वार्ड क्रमांक-7 स्थित अंडर ब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्राली पानी में फंस गई।
पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
जैसे ही युवक ट्रेक्टर सहित फंसा तो उसे निकालने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने जैसे-तैसे कुछ समय बाद रामचरण को तो निकाल लिया लेकिन उसकी पत्नी के शव को निकालने में पांच घंटे लग गए। महिला का शव तब तक ट्रेक्टर पर ही पड़ा रहा। शव को निकालते ही उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
11 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
15 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
17 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines