अमृतांशी जोशी, भोपाल: मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं। यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने इस जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर जीत के लिए कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया है।
दरअसल, जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनावों के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। प्रदेश में सीधी जिले को छोड़कर 51 जिला पंचायतों में से 40 जिलों में भाजपा ने परचम लहराया है। प्रदेश के 36 जिलों में पार्टी के उपाध्यक्ष बने हैं।
कांग्रेस की बात की जाए तो 10 जिलों में ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने हैं। वहीं 3 जिलों में निर्दलीय उपाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी एक जिले में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपनी जगह बना ली।
JP नड्डा ने ट्वीट कर जताया आभार
बता दें कि जेपी नड्डा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा कि मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार एवं मुख्यमंत्री श्री शिवाराज सिंह चौहान जी, श्री वीडी शर्मा जी व कार्यकर्ताओं को बधाई। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर जनता की मोहर हैं।
https://twitter.com/JPNadda/status/1553218728573411328
सीधी का मामला कोर्ट में विचाराधीन
दरअसल, सीधी का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यहां चुनाव नहीं हुए। गौरतलब है कि पिछली बार हुए जिला पंचायत के चुनावों में 41 जिलों में बीजेपी समर्थक अध्यक्ष थे। वहीं 10 जिलों में कांग्रेस समर्थक अध्यक्ष थे। इस लिहाज से इस बार बीजेपी को एक जिले में नुकसान हुआ है, जबकि कांग्रेस को एक जिले में बढ़त मिली है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस से 7 जिला पंचायत छीनी तो वहीं कांग्रेस ने BJP से 8 बोर्ड छीने।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 mins agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
27 mins ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
3 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
4 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines