नई दिल्ली: कर्नाटक के होलेनरसीपुरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने कोर्ट के कहने पर तलाक की अर्जी वापस ले ली, लेकिन थोड़ी देर बाद कोर्ट परिसर में ही उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी से मारपीट की भी कोशिश की। इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार की बताई जा रही है।
शादी को हो चुके थे सात साल
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान शिवकुमार के रूप में की गई है। शिवकुमार की शादी को सात साल हो चुके थे। उसकी एक बेटी भी है। राजकुमार ने पत्नी चैत्र से तलाक के लिए याचिका दाखिल की थी। शनिवार को हासन जिले के होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट में तलाक की याचिका पर सुनवाई होनी थी।
एक घंटे तक चली थी काउंसलिंग
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने करीब एक घंटे तक शिवकुमार और चैत्र की काउंसलिंग की। इस दौरान कोर्ट ने दंपत्ती से अपनी बच्ची के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तलाक की याचिका को वापस लेने और इस मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से निपटने की अपील की। काउंसलिंग के बाद शिवकुमार ने तलाक की अर्जी को वापस ले लिया और पत्नी-बेटी के साथ रहने को राजी हो गया।
पत्नी पर वॉशरूम में किया हमला
उधर, कोर्ट रूम से निकलने के बाद चैत्र कोर्ट परिसर में ही वॉशरूम गई। इसी दौरान शिवकुमार ने उसका पीछा किया और चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शिवकुमार ने अपनी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। उधर, लोगों ने गंभीर रूप से घायल चैत्र को होलेनरसीपुरा कोर्ट परिसर से हसन जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
संबंधित खबरें
UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे
11 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
33 mins agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
9 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines