झारखंड में स्कूली बस पलटी, कई बच्चे घायल, तस्वीरें आई सामने

हादसे में घायल बच्चे

हादसे में घायल बच्चे

विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड की सीमा के पास बंगाल के बर्धमान के भालुपहाड़ी इलाके में एक स्कूल बस बुधवार को पलट गई।बस पलटने से कई स्कूली छात्र घायल हो गए। सभी को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी बच्चे के सिर, किसी के नाक और हाथ-पांव में चोटें लगी हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से निकाला। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों के बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट पता नहीं चला है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। स्कूल प्रशासन व बस चालक से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ