धनबाद से अरूण कुमार तिवारी की रिपोर्टः सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा सप्ताह (Road Safety Week) मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक होते हुए पुनः सिटी सेंटर तक रन फॉर सेफ्टी (Run For Safety) का आयोजन किया गया।
लोगों को किया गया जागरूक
इस मौके पर डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि यातायात नियमों (Traffic Rules) का उल्लंघन करने के कारण प्रति वर्ष सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसलिए वाहन चलाते समय लोगों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन आवर में बचाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चलाते समय अपनी और राहगीरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करने की अपील की गई।
और पढ़िए –Joshimath Subsicence: जोशीमठ के लोगों की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब आसमान से बरसेगी ‘आफत’
कई अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविन्द कुमार बिन्हा, डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय, ट्राफिक डीएसपी राजेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार बंधु कच्छप, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार तथा परिवहन विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मी मौजूद रहे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
11 hrs agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
8 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
9 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
12 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
16 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
17 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
21 days agoधोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines