Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

झारखंड

झारखंड के लातेहार में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी मनीष यादव ढेर, कुंदन गिरफ्तार

झारखंड के लातेहार जिले में एंटी नक्सलवाद ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। वहीं, एक 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 26, 2025 12:00
Latehar Naxalites Encounter

भारत सरकार की तरफ से देशभर में ‘नक्सल मुक्त भारत’ अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी बीच झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस के हाथों में एक कामयाबी लगी है। यहां एंटी नक्सलवाद ऑपरेशन के तहत पुलिस ने एक 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। वहीं, एक 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

5 लाख का इनामी ढेर, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में रविवार देर रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो सोमवार सुबह तक चली। इस लंबी मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया, जो भाकपा का नक्सली कमांडर मनीष यादव था। इस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा पुलिस ने एक नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इस खबर की पुष्टि पलामू DIG वाईएस रमेश ने की है।

जंगल में पुलिस की घेराबंदी

पलामू DIG वाईएस रमेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनीष यादव अपने दस्ते के साथ जंगल में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी की। पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में इनामी नक्सली मनीष यादव ढेर हो गया। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में पुलिस को मौके से दो ऑटोमैटिक राइफल भी बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, 10 लाख का इनामी भी शामिल

2 इनामी नक्सली ढेर

बता दें कि दो दिन पहले ही सदर थाना क्षेत्र के ईचाबार जंगल में हुई पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में पुलिस ने एक 5 लाख के इनामी प्रभात गंझू और 10 लाख के इनामी पप्पू लोहरा को मार गिराया था। पप्पू लोहरा जेजेएमपी का सुप्रीमो था।

First published on: May 26, 2025 12:00 PM

संबंधित खबरें