झारखंड निकाय चुनाव के नतीजों का कब होगा ऐलान? बड़ी संख्या पोलिंग बूथ पहुंचे वोटर्स, दांव पर 562 उम्मीदवारों की किस्मत

Jharkhand Nikay Chunav 2026: झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. अब 27 फरवरी को 562 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.

Jharkhand Nikay Election 2026

Credit: News24

झारखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. राज्य के 48 शहरी निकायों में जारी मतदान के दौरान बड़ी संख्या में वोटर्स पोलिंग बूथों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी वोट डाला. इस चुनाव में कुल 562 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत दांव पर है. अब सभी की निगाहें चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी. सभी 48 शहरी निकायों के नतीजे एक ही दिन घोषित किए जाएंगे, ताकि रिजल्ट में पारदर्शिता बनी रहे. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया आयोग की निगरानी में होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पदों के लिए हुआ चुनाव?

इन निकाय चुनावों में मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद जैसे पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं. इस बार वोटिंग बैलेट पेपर के जरिए करावाई जा रही है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पत्नी के साथ देवघर के पीएचडी कार्यालय में बने मतदान केंद्र में वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान करवाने की वजह से बुजुर्गों और महिलाओं को लाइन में लगना पड़ रहा है. निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्ष को लगता है कि EVM से लोग पीएम मोदी या बीजेपी को वोट देते हैं. इसलिए बैलेट से कराने पर अड़े हैं. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, 48 नगर निकाय क्षेत्रों के लिए दोपहर 3 बजे तक 50.61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की. आयोग के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोटिंग (64.2 प्रतिशत) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के लिए और सबसे कम रांची नगर निगम के लिए (34.16 प्रतिशत) मतदान हुआ.

कैसा रहा मतदान?

मतदान के दौरान कुछ पोलिंग बूथ पर हंगामा भी हुआ. लेकिन कुल मिलाकर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हुई. नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. कई जगहों पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर नजर आई. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. मतदान प्रतिशत को लेकर आंकड़े संतोषजनक बताए जा रहे हैं. कई शहरी क्षेत्रों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह दिखा. मतदाताओं का कहना है कि वो अपने शहरों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, साफ-सफाई और पारदर्शी प्रशासन चाहते हैं. अब चुनाव के नतीजे ये तय करेंगे कि अगले कार्यकाल में 48 शहरी निकायों की कमान किसके हाथों में जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ