Jharkhand Hazaribagh Violence : झारखंड के हजारीबाग जिले में महाशिवरात्रि पर जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि हजारीबाग में क्यों हुआ बवाल?
यह घटना हजारीबाग जिले के इचाक इलाके में हुई। हजारीबाग के डिप्टी कमिश्नर नैन्सी सहाय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बुधवार की सुबह साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों गुटों में कहासुनी हुई और फिर दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए। साथ ही दोनों गुटों में हाथापाई भी हुई। पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और माहौल शांतिपूर्ण है।
यह भी पढ़ें : Jharkhand Matric Exam: झारखंड में 10वीं का हिंदी और साइंस का पेपर रद्द, 2 दिन पहले लीक हुआ था पेपर
हजारीबाग घटना पर क्या बोले मंत्री?
हजारीबाग घटना पर राज्य के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने एसपी से बात की है और उन्हें हजारीबाग में लोगों से समझदारी से निपटने का निर्देश दिया है। असामाजिक तत्व, आरएसएस मानसिकता और कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग नफरत फैला रहे हैं। मामला दर्ज होगा और दोनों पक्षों के लोग जेल जाएंगे। इससे भाजपा को फायदा होगा। जिन्होंने ऐसा किया है, लेकिन उन्हें नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने वहां के मुसलमानों को कमजोर समझा है।
तुष्टिकरण की राजनीति इस राज्य को नष्ट कर रही : बीजेपी सांसद
हजारीबाग मामले को लेकर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। लोग घायल हुए हैं, लेकिन वे स्थिर हैं। सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहना चाहिए, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति इस राज्य को नष्ट कर रही है। हजारीबाग में ऐसी घटनाएं लंबे समय से हो रही हैं और वहां कई राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें : Jharkhand News: एक चूक ने छीनी 6 जिंदगियां, जानें झारखंड के गिरिडीह में कैसे हुआ भयंकर हादसा?
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
22 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
2 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
3 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines