Jharkhand Accident : झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 8 की मौत

Jharkhand Accident News: झारखंड के रामगढ़-बोकारो मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने शादी की ताशा पार्टी के वाहन को सामने से टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Ramgarh Road Accident, Jharkhand Accident News, Wedding Car Truck Collision, Rajrappa Police Station, Ramgarh Bokaro Highway
विज्ञापन

Jharkhand Accident News: झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बेकाबू ट्रक और शादी समारोह से लौट रही ताशा पार्टी के पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस खौफनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी मृतक हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र स्थित हुआग के मशहूर ‘रूपाली ताशा पार्टी’ के सदस्य बताए जा रहे हैं.

गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही थमी सांसें

हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलौंग बुधबाजार (लारी) में रात करीब 11:30 बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक, ताशा पार्टी के लोग एक शादी समारोह में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से बेहद तेज रफ्तार में आ रहे 10 चक्का ट्रक ने उनके वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई. हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य सदस्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस भीषण दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी बारलौंग बुधबाजार के पास लगातार तीसरे दिन यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. पिछले तीन दिनों में इस डेंजर जोन पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार हो रहे हादसों के बावजूद पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन ने यहां गति नियंत्रण या सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद मृतकों के गांव और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ