झारखंड में बड़ा हादसा: बराकर नदी में अनियंत्रित होकर गिरी बस, तीन की मौत, दर्जनभर घायल
Edited By Pushpendra Sharma

Jharkhand Bus Accident
Edited By Pushpendra Sharma

Jharkhand Bus Accident
Jharkhand Bus Accident: अमिताभ ओझा; झारखंड के गिरिडीह में रांची से आ रही यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है। जबकि दर्जनभर यात्री हुए घायल हो गए। बस में कुल 30 से 35 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी पुल पर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बस दोपहर 2 बजे के करीब रांची से चलकर गिरिडीह जा रही थी। इसी बीच डुमरी रोड के बराकर नदी में यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावा कई अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
एसपी गिरिडीह दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। करीब एक दर्जन यात्री घायल हैं। वहीं तीन लोगों की मौत हुई है। कई गंभीर घायल हैं। बस को नदी से निकाला जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: