Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। फिलहाल यहां राज्य की सबसे बड़ी पार्टी झामुमो और राजद के बीच सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। बता दें राज्य में कुल 81 विधानसभा सीट हैं, जिसमें से झामुमो और कांग्रेस मिलकर सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। जबकि अभी तक की बातचीत में राजद इस पर तैयार नहीं है।
राजद सांसद मनोज झा ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि हम 12-13 सीटों से कम स्वीकार नहीं करेंगे। उनका ऐसा मानना है कि राज्य में राजद की 18-20 सीटों पर मजबूत पकड़ है। उन्होंने कहा कि अगर हमें तीन-चार सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कहा जाता है, तो हम कोई त्याग करने के लिए तैयार नहीं हैं। लेकिन आगे उन्होंने ये भी स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य भाजपा को हराना है, हम भारत ब्लॉक को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
ये भी पढ़ें: Video: झारखंड में सीट शेयरिंग पर क्यों नाराज हुए मनोज झा? RJD प्रवक्ता ने कर दिया खुलासा
सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि उनकी पार्टी झामुमो और कांग्रेस 81 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रविवार शाम तक राजद और झामुमो में सीट शेयरिंग को लेकर वरिष्ठ नेताओं में बैठकों का दौर चला लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के बीच बातचीत चल रही है।
दो चरणों में होंगे चुनाव
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां 23 नवंबर को मतगणना होगी। बता दें आदिवासी बहुल इस राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का सीधा मुकाबला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा से है। आगामी विधानसा चुनाव में भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में है। वहीं, सुदेश महतो की ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडी-यू दो सीटों पर और एलजेपी (रामविलास) एक सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही है।
ये भी पढ़ें: Jharkhand: सरायकेला से चंपई सोरेन, जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट, BJP की पहली लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार
संबंधित खबरें
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
9 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
10 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
13 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
17 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
18 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines