Jharkhand Assembly Election 2024

Video: झारखंड में सीट शेयरिंग पर क्यों नाराज हुए मनोज झा? RJD प्रवक्ता ने कर दिया खुलासा

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में क्या चल रहा है? क्या सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन के सभी दलों में सहमति बनती दिख रही है? इसको लेकर आरजेडी प्रवक्ता नवल किशोर का बयान सामने आया है। इस विशेष रिपोर्ट को देखते हैं।

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में शीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी को नाराज बताया जा रहा है। पार्टी के प्रवक्ता नवल किशोर ने इसको लेकर सफाई दी है। जब उनसे पूछा गया कि सीट शेयरिंग को लेकर आखिर पेच कहां फंसा है? उन्होंने कहा कि नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। चुनाव और गठबंधन में रणनीति अपने हिसाब से काम करती है। इंडिया गठबंधन बेहतर तरीके से चुनाव लड़ेगा। इसमें सभी दलों को सीट शेयरिंग को लेकर ध्यान रखने की जरूरत है। तभी बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को वे हरा सकेंगे। जहां तक बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की बात है, वे लोग डरे हुए हैं।

विज्ञापन

इन दलों की विचारधारा को तोड़ने का काम किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर लोजपा ही ले लीजिए। कई नेता ऐसे हैं, जो बीजेपी के खिलाफ बोलते हैं तो उनको जेल भेज दिया जाता है। टिकट वितरण को लेकर नवल किशोर ने साफ किया कि जब तक बातचीत का दौर जारी है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। किशोर ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी के पास तो अपने प्रवक्ता ही नहीं, वे दूसरे दलों से लाए गए हैं। नवल किशोर ने और क्या-क्या कहा? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ