BJP First List of Candidate For Jharkhand Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला और सीता सोरेन को जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, जहां दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बीच भाजपा ने शनिवार को 66 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से, लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो से, गीता बलमुचू को चाईबासा से, गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, मीरा मुंडा को पोटका से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर लगी थी मुहर
जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस मीटिंग में चर्चा के बाद झारखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी।
देखें भाजपा के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
धनवार – बाबूलाल मरांडी
राजमहल – अनंत ओझा
बोरियो – लोबिन हेम्ब्रस
लिटिपाड़ा – बाबूधन मुर्मू
महेशपुर – नवनीत हेम्ब्रम
शिकारीपाड़ा – परितोष सोरेन
नाला – माधव चंद्र महतो
जामताड़ा – सीता सोरेन
दुमका – सुनील सोरेन
जामा – सुरेंद्र मुर्मू
जारमुण्डी – देवेंद्र कुंवर
मधुपुर – गंगा नारायण सिंह
सारठ – रणधीर कुमार सिंह
देवघर – नारायण दास
पोड़ैयाहाट – देवेंद्रनाथ सिंह
गोड्डा – अमित कुमार मंडल
महगामा – अशोक कुमार भगत
कोडरमा – नीरा यादव
बरकट्ठा – अमित कुमार यादव
बरही – मनोज यादव
बरकागांव – रोशन लाल चौधरी
हजारीबाग – प्रदीप प्रसाद
सिमरिया – उज्जवल दास
बगोदर – नागेंद्र महतो
जमुआ – डॉ. मंजू देवी
गाण्डे – मुनिया देवी
गिरिडीह – निर्भय कुमार शाहबादी
बरमो – रवींद्र पांडे
बोकारो – बिरंची नारायण
चंदनकियारी – अजय कुमार बाउरी
सिंदरी – तारा देवी
निरसा – अपर्णा सेनगुप्ता
धनबाद – राज सिन्हा
झरिया – रागिनी सिंह
बाघमारा – शत्रुघन महतो
बहरागोड़ा – डॉ. निदेशानंद गोस्वामी
घाटशिला – बाबूलाल सोरेन
पोटका – मीरा मुंडा
जमशेदपुर पूर्व – पूर्णिमा दास साहू
सरायकेला – चंपई सोरेन
चाईबासा – गीता बलमुचू
मझगांव – बड़कुंवर गगराई
जगन्नाथपुर – गीता कोड़ा
चक्रधरपुर – शशिभूषण समद
खरसावां – सोनारान बोदरा
तोरपा – कोचे मुंडा
खिजरी – राम कुमार पाहन
रांची – सीपी सिंह
हटिया – नवीन जयसवाल
कांके – डॉ. जीतू चरण राम
मंदार – सन्नी टोप्पो
सिसाई – डॉ. अरुण उरांव
गुमला – सुदर्शन भगत
बिशुनपुर – समीर उरांव
सिमडेगा – श्रद्धानंद बेसरा
कोलेबिरा – सुजान जोजो
मनिका – हरिकृष्ण सिंह
लातेहार – प्रकाश राम
पांकी – कुशवाहा शशि भूषण मेहता
डाल्टनगंज – आलोक कुमार चौरसिया
बिश्रामपुर – रामचंद्र चंद्रवंशी
छतरपुर – पुष्पा देवी भुइयां
हुसैनाबाद – कमलेश कुमार सिंह
गढ़वा – सत्येंद्र नाथ तिवारी
भवनाथपुर – भानु प्रताप शाही