Jharkhand Cabinet Minister List 2024 : झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन ने सत्ता की कमान संभाल ली है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, जिसमें नए चेहरों को भी जगह मिली। चंपई सोरेन समेत सभी मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।
झारखंड विधानसभा में सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने विश्वास मत प्राप्त कर लिया। विश्वास मत के समर्थन में 45 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में शून्य मत पड़े, क्योंकि भाजपा-आजसू के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष ने व्हीप जारी कर सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा था।
यह भी पढ़ें : Video: ‘झूठे आरोपों में मुझे जेल भेजा गया…’ रिहाई के बाद पहली प्रेस वार्ता में क्या बोले हेमंत सोरेन?
JMM कोटे से ये बने मंत्री
हेमंत सोरन के मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन भी शामिल किए गए। जेएमएम कोटे से बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुआ, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें बैद्यनाथ राम नए चेहरे हैं। बाकी सभी विधायक हेमंत और चंपई सोरेन सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : कौन हैं विधायक इरफान अंसारी? बचपन से ही भोलेनाथ के भक्त, महाशिवरात्रि पर रखा उपवास
जानें कांग्रेस-आरजेडी कोटे से किसे मिला मौका
अगर कांग्रेस कोटे की बात करें तो हेमंत सोरेन की कैबिनेट में दीपिका पांडेय सिंह, डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी को जगह मिली। रामेश्वर उरांव और बन्ना गुप्ता हेमंत-चंपई सोरेन सरकार में भी मंत्री थे। अगर आरजेडी कोटे की बात करें तो सत्यानंद भोक्ता मंत्री बनाए गए।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
3 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
4 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
12 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
13 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
16 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
20 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
21 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines