कौन हैं विधायक इरफान अंसारी? बचपन से ही भोलेनाथ के भक्त, महाशिवरात्रि पर रखा उपवास

Who Is MLA Irfan Ansari : देश में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने शिवालय और मंदिरों में शिवजी की पूजा-अर्चना की। एक मुस्लिम विधायक ने महाशिवरात्रि पर उपवास रखाकर समाज को बड़ा संदेश दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं भोलेनाथ के भक्त विधायक इरफान अंसारी।

MLA Irfan Ansari

कौन हैं विधायक इरफान अंसारी।

Who Is MLA Irfan Ansari : देश में सभी धर्म के लोग सारे तीज-त्योहार मनाते हैं। झारखंड में एक मुस्लिम विधायक ने महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को जल चढ़ाया और उपवास भी रखा। उन्होंने पहली बार मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं की, बल्कि वे बचपन से भोलेनाथ भक्त हैं। उनका नाम डॉ. इरफान अंसारी हैं, जोकि कांग्रेस के विधायक हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं डॉ. इरफान अंसारी?

विज्ञापन

कौन हैं इरफान अंसारी

विज्ञापन

डॉ. इरफान अंसारी झारखंड की जामताड़ा सीट से विधायक हैं। उन्होंने पहली बार 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इरफान अंसारी ने जामताड़ा से भाजपा के प्रत्याशी बीरेंद्र मंडल को 9137 वोटों के अंतर से हराया था। इसके बाद कांग्रेस ने 2019 में इसी सीट से उन्हें फिर टिकट दिया और वे झारखंड विधानसभा सदस्य बने।

विज्ञापन

पेशे से डॉक्टर हैं इरफान अंसारी

इरफान अंसारी पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने एमबीबीएस और एमडी (फिजिशियन) की डिग्री हासिल की। वे इस वक्त राज्य हज समिति के अध्यक्ष हैं। साथ ही डॉक्टर इरफान अंसारी आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के चेयरमैन भी हैं।

विज्ञापन

शिवबारात में शामिल होते हैं विधायक

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में पूजा करने के बाद विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि मैंने आज व्रत रखा है। फलाहार करने के बाद शिवबारात निकालेंगे। हमलोग बचपन से चौक-चौराहे पर भजन कीर्तन करते थे। देवघर में निकलनी वाली शिवबारात को हमारे समाज के लोग कंधा देते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं उपवास रख सकता हूं तो आप रोजा क्यों नहीं रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस कार्य से समाज में भाईचारे का संदेश जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ