---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

मूक बधिर बेटी के साथ गैंगरेप की शिकायत की थी, अब मां की धारदार हथियार से हत्या

Jharkhand crime news: कुंदगड़ी गांव में अधेड़ महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। जांच में पता चला कि उसकी मूक बधिर नाबालिग बेटी के साथ ही गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया था।

---विज्ञापन---

Jharkhand crime news: झारखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, यहां अपराधी क्राइम करने से नहीं हिचकिचाते। इसी कड़ी में राज्य के सेन्हा थाना क्षेत्र के कुंदगड़ी गांव में एक महिला की सोमवार को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान महिला खेत में काम कर रही थी। हत्या के कारणों की जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य पता चले हैं।

---विज्ञापन---

हत्या करने की यह निकली वजह

दरअसल, कुछ समय पहले महिला की मूक बधिर नाबालिग बेटी के साथ ही गांव के दो युवकों ने गैंगरेप कर दिया था। रेप करने वालों ने महिला को इस बारे में पुलिस को शिकायत न करने और चुप रहने की धमकी दी थी। लेकिन महिला ने ऐसा नहीं किया, पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज

मेडिकल में पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। अब बताया जा रहा है कि इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों के साथियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

घर से उठाकर ले गए थे

जानकारी के अनुसार बीते मार्च में महिला की मूक बधिर बेटी को दुष्कर्म आरोपी घर से उठाकर ले गए थे। उस दिन महिला की दूसरी बेटी गांव के ही एक शादी समारोह में गई थी। आरोपी महिला के घर आए। महिला से उसकी दूसरी बेटी के साथ शादी में कुछ अनहोनी होने की झूठी बात कही। महिला जैसे ही घर से अपनी बेटी को देखने गई पीछे से आरोपी महिला की मूक बधिर बेटी को उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 16, 2024 06:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola