जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में नई आफत, सड़क का एक हिस्सा धंसने से 30 हजार लोग प्रभावित

Jammu Kashmir Ramban

Jammu Kashmir Ramban

पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक नई आफत आ गई है। दरअसल, यहां सड़क का एक हिस्सा धंसने से खारी और माहू मंगत इलाकों के हजारों लोगों का जिले के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है।
इन इलाकों के 30 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। दरअसल, ये घटना 23 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप के पास नचलाना-खारी लिंक रोड पर हुई।

विज्ञापन

कुछ गांव भी धस रहे हैं

स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क का रखरखाव भारत सरकार के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जो खारी में कई रेलवे सुरंगों और रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रहा है। लोगों के अनुसार इससे आगे कुछ गांव भी धस रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है।

विज्ञापन

लोगों को बेघर होने की चिंता

इसके साथ ही लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं ऐसा ना हो जैसे यह रोड धंसी है उनके घर भी धस जाएं। इससे लोगों को अपने घरों से बेघर होना की भी चिंता सता रही है। दूसरी ओर, प्रशासन युद्ध स्तर पर रोड बहाली का काम कर रहा है। इसे पूरा करने में कम से कम एक दो दिन लग सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ