जबलपुर अस्पताल अग्निकांड: चार मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

अस्पताल में आग

अस्पताल में आग

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 4 मालिकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संबंधित थाने में गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। साथ ही अस्पताल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है‌ अग्निकांड के कारणों की जांच के लिए डिविजनल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इस मामले में थाना विजय नगर में स्थित चार मालिकों डॉ निशिन्त गुप्ता, डॉ सुरेश पटेल, डॉक्टर संजय पटेल, डॉक्टर संतोष सोनी के खिलाफ 304 गैर इरादतन हत्या 308 गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मैनेजर राम सोनी उनके नाम भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है फायर एनओसी एक्सपायर हो चुकी थी। उन्होंने निगम से इसकी एनओसी प्राप्त नहीं की थी साथ ही फायर सेफ्टी के संबंध में कई कमियां पाई गई हैं।

8 लोगों की मौत
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना के पीछे क्या-क्या कमियां थी घटना क्यों हुई इसके लिए डिविजनल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई है। इसमें ज्वाइंट डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग,ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ और इंजीनियरों का एक दल रखा गया है। अलग-अलग संबंध में फायर के संबंध में हेल्थ के संबंध में जांच रिपोर्ट देंगे। सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 5 मरीज और 3 अस्पताल स्टाफ के कर्मचारी थे। दो लोग अभी भी आईसीयू में है।

विज्ञापन

नहीं मिला संभलने का मौका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अस्पताल के मेन गेट पर ही दोपहर 2:30 बजे बिजली जाने के दौरान जनरेटर ऑन किया गया उसी दौरान शार्ट सर्किट हुआ जिसके चलते तेजी आग फैली और आग और धुंए के चलते लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और लोग तेज लपटों के चलते आग में ही फस गए और उनकी दुखद मौत हो गई।बताया जा रहा है हादसे के बाद कम से कम 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ