हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rahul Gandhi T-Shirt: सीएम गहलोत का BJP पर पलटवार, बोले- अमित शाह के मफलर की कीमत 80 हजार रुपये

विज्ञापन
राहुल गाँधी टीशर्ट मामले में सीएम गहलोत का भाजपा पर पलटवार

जयपुर: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की टी-शर्ट की कीमत पर मचे बवाल के बीच राजस्थान के सीएम गहलोत ने पलटवार किया है। CM गहलोत ने सादुलपुर में ब्लाॅक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के शुभारंभ अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह पर जुबानी हमला करते हुए कहा राहुल गांधी की टी-शर्ट पर राजनीति करने वाले शाह ढाई लाख रुपए का चश्मा पहनते हैं। उनका मफलर भी 80 हजार रुपए की कीमत का है।

अशोक गहलोत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखकर भाजपा के नेता परेशान हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है तो वो राहुल गांधी के टी-शर्ट की बात करने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के नेता खुद ढाई लाख का चश्मा लगाते हैं। उन्होंने भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपए है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1569309944545165313

विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है ऐसे में बीजेपी अब टीशर्ट की राजनीति करने पर उतर आई है और बीजेपी नेता अपने काम छोड़कर राहुल गांधी पर हमला करने के बारे में सोच रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा की ओर से उठाए गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी का मुद्दा और देश में जो तनाव के हालात बने हैं, उनको खत्म होना चाहिए। राहुल गांधी यही संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन

मालूम हो कि हाल में जोधपुर दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि, अभी-अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, विदेशी टी-शर्ट पहनकर वह भारत जोड़ने निकले हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola