Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ा, मैदानी इलाकों में बारिश, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है. प्रशासन ने सोलंग बैरियर से आगे यात्रा पर रोक लगाई है और फोर बाई फोर वाहनों के साथ ही सुरक्षित यात्रा की सलाह दी है. पढ़ें राजेश शर्मा की रिपोर्ट.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 29, 2026 14:29

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बिगड़ा गया है. ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर बर्फबारी हो रही है. प्रशासन ने पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर बाई टू (4×2) वाहनों तथा दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने की अनुमति पर फिलहाल रोक लगा दी है. बर्फबारी का दौर थमने और मौसम साफ़ होने के बाद ही आवाजाह की अनुमति मिलेगी अनुमति .

प्रशासन ने सभी लोगों से निवेदन किया है कि यदि अत्यंत आवश्यक हो तभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करें और ऐसे में केवल फोर बाई फोर (4×4) वाहनों का ही उपयोग करें. साथ ही, मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

---विज्ञापन---

उधर लाहौल स्पीति में भी फिर से बर्फबारी हो रही है. पहले हुई बर्फबारी से घाटी के हालात अभी सुधर नहीं पाए है. इस बीच फिर बर्फबारी लोगों को परेशान कर सकती हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2026 02:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.