दिल्ली Vs हिमाचल पुलिस! AI समिट प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, कोर्ट में पेश 18 पुलिसकर्मी

हिमाचल पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 15-20 सादे वेश के लोग रिसॉर्ट से अतिथियों को जबरन ले गए. चिरगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है. गृह मंत्रालय की कथित दखल के बाद दिल्ली टीम रवाना हुई. पढिये हिमाचल प्रदेश से राजेश शर्मा की रिपोर्ट.

Delhi Vs Himachal Police

हिमाचल प्रदेश में शिमला के रोहड़ू से दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस (IYC) के तीन कार्यकर्ताओं अरबाज, सौरभ और सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही थी. ये तीनों दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर ‘एंटी-नेशनल’ नारे लगाने के आरोपी थे. सादे वेश में चार गाड़ियों से पहुंची दिल्ली पुलिस ने चिरगांव थाना क्षेत्र के चांशल रिजॉर्ट से इन्हें पकड़ा, साथ ही CCTV DVR और रजिस्टर जब्त किया. हिमाचल पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो सोलन के धर्मपुर, आईएसबीटी शिमला और शोघी बैरियर पर नाकाबंदी कर दिल्ली पुलिस की गाड़ियों को रोका गया.

विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली पुलिस 4 गाड़ियों में सवार होकर शिमला से लगभग 120 किलोमीटर दूर रोहड़ू पहुंची. बुधवार सुबह के वक्त रोहड़ू के एक रेस्ट हाउस में ठहरे इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को गिरफ्तार किया. इन पर आरोप है कि ये दिल्ली में AI समिट के दौरान प्रदर्शन में शामिल थे और हिमाचल आकर छिप गए.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस बुधवार की सुबह इन तीनों को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही थी. हिमाचल पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी तो शिमला पुलिस ने तीन अलग अलग लोकेशन पर दिल्ली पुलिस की चार गाड़ियों को नाका लगाकर रोका. एक गाड़ी आईएसबीटी शिमला, दूसरी शोघी और दो अन्य गाड़ियां सोलन के धर्मपुर में रोकी गई.

चक्कर कोर्ट में हुई दिल्ली पुलिसकर्मियों की पेशी

इसके बाद शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन यूथ कांग्रेस वर्कर दिल्ली पुलिस से छुड़ाए और इन्हें लेकर शिमला पुलिस शिमला के चक्कर कोर्ट पहुंची. इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 18 जवान भी चक्कर कोर्ट पहुंचे. शाम करीब पौने 5 बजे इन्हें जिला कोर्ट चक्कर में पेश किया गया और 6 बजे तक सुनवाई चलती रही. शिमला पुलिस ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस ने बिना सूचना के ही यह कार्रवाई की है, जो कि गलत है. इसलिए, दिल्ली पुलिस को रोका गया. इसके बाद जिला कोर्ट में ही दिल्ली और शिमला पुलिस ने आपस में लंबी बातचीत हुई.

विज्ञापन

शाम करीब 7.25 बजे शिमला पुलिस ने गिरफ्तार यूथ कांग्रेस वर्करों को दिल्ली पुलिस के हवाले किया. इसके बाद दिल्ली पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी. तभी शोघी के पास फिर से दिल्ली पुलिस को रोक दिया गया. अब दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच शोघी में बातचीत चल रही है. हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई. इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है.

होटल से रजिस्टर भी साथ ले गई दिल्ली पुलिस

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तीन युवकों अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है. इन तीनों को एक लोकल युवा कांग्रेस नेता ने रोहड़ू में एक निजी होटल में कमरा बुक करके ठहराया था. आज सुबह दिल्ली पुलिस ने इन लड़कों गिरफ्तार किया और होटल से रजिस्टर भी साथ ले गई, जिसमे बुकिंग की गई थी. मगर दिल्ली पुलिस को तीन जगह नाका लगाकर रोक दिया गया.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है. सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है. आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे. बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे. इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ