---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

हिमाचल प्रदेश के मौसम का बड़ा अपडेट, आज रात से इन क्षेत्रों में बर्फबारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मौसम का बड़ा अपडेट आया है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच आज रात से बर्फबारी ओर बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हेड सुरेंद्र पॉल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर आज से बर्फबारी में इजाफा होगा और यह कल तक चलता रहेगा। जानकारी के मुताबिक […]

---विज्ञापन---

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मौसम का बड़ा अपडेट आया है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच आज रात से बर्फबारी ओर बढ़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हेड सुरेंद्र पॉल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर आज से बर्फबारी में इजाफा होगा और यह कल तक चलता रहेगा। जानकारी के मुताबिक रात में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

इसके बाद कल हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी के बीच तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 और 22 जनवरी को दिन बेहर ठंडे रहेंगे। इस दौरान बर्फ नहीं पड़ेगी। फिर इसेक बाद 23 से 26 के बीच हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।

---विज्ञापन---

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू के साथ शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर जिले व आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। शिमला शहर में भी भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

 

---विज्ञापन---

bellevuehealthcare

First published on: Jan 19, 2023 09:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola