गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बीच कैश की रिकॉर्ड बरामदगी: निर्वाचन आयोग

8th Pay Commission

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बीच कैश की रिकॉर्ड बरामदगी की गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि गुजरात में 71.88 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई जबकि हिमाचल प्रदेश में 50.28 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1590958152266440704

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में ‘रिकॉर्ड जब्ती’ की गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि 2017 की तुलना में इस साल हिमाचल प्रदेश में बरामदगी में पांच गुना वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

हिमाचल में चुनाव आयोग ने पिछले चुनाव के दौरान 9.03 करोड़ रुपये की तुलना में 50.28 करोड़ रुपये की जब्ती की है। वहीं, गुजरात में 2017 के चुनावों के दौरान 27.21 करोड़ रुपये के मुकाबले यह राशि बढ़कर 71.88 करोड़ रुपये हो गई।

हिमाचल में कल 68 सीटों पर होगी वोटिंग

बता दें कि हिमाचल में शनिवार को राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। राज्य के नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। गुरुवार को चुनाव प्रचार अभियान थम गया।

विज्ञापन

वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दो चरणों में मतदान एक और पांच दिसंबर को होंगे। राज्य के नतीजे आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही घोषित होंगे।

भाजपा ने गुजरात में जारी की 160 उम्मीदवारों की लिस्ट

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में कुल 182 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। पिछले चुनाव में जीतने वाले 69 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

भाजपा गुजरात के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि हर चुनाव के लिए उम्मीदवार बदले जाते हैं। इस बार भी, कई चर्चाओं और बूथ सर्वेक्षणों के बाद नए चेहरों को मौका दिया गया है। हम उम्मीदवारों से शानदार जीत की उम्मीद करते हैं। बता दें कि गुजरात में बीजेपी पिछले 27 साल से सत्ता में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ