रिटायरमेंट से 3 महीने पहले हिमाचल का बेटा कश्मीर में बलिदान, गोलीबारी में घायल हुए थे सूबेदार मेजर

India Pakistan Tension: भारतीय सेना का जवान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गया है। 4 दिन से पाक सेना जम्मू कश्मीर में ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से अटैक कर रही है। शहीद जवान हिमाचल के रहने वाले थे और उनकी शहादत की खबर परिजनों को दे दी गई है।

India Pakistan Tension | India Army | Soldier Martyr

Soldier Martyr: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का जवान शहीद हुआ है।

ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान 3 दिन से भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है। जम्मू कश्मीर में मिसाइल और ड्रोन अटैक के अलावा LOC पर से फायरिंग भी हो रही है। पाकिस्तानी सेना की गोलबारी में राजौरी में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद हो गए हैं। शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने राजौरी में गोलीबारी की। फायरिंग का सूबेदार मेजर और उनकी टीम ने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में गोलियां लगने से सूबेदार घायल हो गए थे, जिन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूबेदार मेजर की शहादत की खबर उनके परिजनों को दे दी गई है। DC कांगड़ा हेमराज बैरवा खुद सूबेदार मेजर की शहादत की खबर लेकर उनके घर गए। आज रात को या कल सुबह शहीद पवन की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचेगी।

विज्ञापन

कब होनी थी रिटायरमेंट?

कांगड़ा जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 से पार्षद शुभम ने बताया कि आज सुबह 49 साल के पवन कुमार के शहीद होने की खबर गांव पहुंची। पवन कुमार सेना की 25 पंजाब रेजिमेंट में थे और 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे, लेकिन रिटायरमेंट से पहले ही वे देश पर कुर्बान हो गए। पवन कुमार के परिवार में मां-बाप, पत्नी, बेटा और बेटी हैं। पवन के पिता गरज सिंह भी सेना में हवलदार थे।

विज्ञापन

SDM शाहपुर करतार चंद ने बताया कि पवन कुमार की शहादत की खबर मिलते ही उनके घर पहुंचे। शोक जताने वालों का आना जाना लगा हुआ है। पवन की शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर है। पवन की यूनिट के सदस्यों से परिजनों की बात कराई है। पवन की पार्थिव देह का पोस्टमार्टम हुआ है। पवन कुमार की मां का नाम किशो देवी है। बेटा अभिषेक 23 और बेटी अनामिका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ