---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

कंगना रनौत का बिजली बिल 90 हजार कैसे बना? हिमाचल बिजली बोर्ड ने बताया लेखा जोखा

कंगना रनौत के बिजली बिल को लेकर घमासान मचा हुआ है। कंगना ने 90000 बिल देखकर अपनी भड़ास निकली। वहीं कंगना के सवाल के जवाब में हिमाचल बोर्ड का स्पष्टीकरण भी आया है। बोर्ड ने बताया है कि कंगना का इतना बिजली बिल कैसे बना?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड क्वीन और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सांसद कंगना रनौत के बिजली बिल पर खूब घमासान मचा हुआ है। कंगना रनौत को करीब 90 हजार का बिजली बिल मिला है। इस बिल को लेकर कंगना ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार से नाराजगी जताई। बिजली विभाग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर तंज कसा।

मंडी में एक जनसभा को संबोधित करने करते हुए कंगना ने बिजली बिल पर बात की और अपनी भड़ास निकाली। कंगना ने सवाल पूछा कि मेरे घर में न कोई फैक्ट्री और न ही कोई घराट है, फिर बिल 90 हजार रुपये कैसे पहुंच गया। इस सवाल के जवाब में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEB) की ओर से सफाई दी गई है।

---विज्ञापन---

 

बिजली विभाग की ओर से यह बताया गया

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEB) की ओर से कहा गया कि भाजपा सांसद कंगना रनौत समय पर बिजली बिल नहीं भरती हैं। कंगना ने अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2024 तक के बिजली बिलों का भुगतान भी समय पर नहीं किया था। सब्सिडी भी ले रही हैं और लोड 1500% ज्यादा है।

---विज्ञापन---

कंगना रनौत ने 2 महीने जनवरी और फरवरी का बिजली बिल 32287 रुपये नहीं भरा था। तीसरे महीने मार्च का बिल और बकाया मिलाकर बिजली बिल 90384 रुपये बना है। कंगना के घर का कनेक्टेड लोड 94.82 किलोवाट है, जो एक सामान्य घर के एवरेज लोड से 1500 प्रतिशत ज्यादा है।

 

---विज्ञापन---

विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह को घेरा

कंगना ने अपने संबोधन में कहा कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। पूर्ववर्ती रामपुर एस्टेट के वंशज हैं, वे राजा बाबू हैं तो मैं भी तो रानी हूं, कौन-सा किसी से कम हूं। कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह को भी घेरा।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह उन पर मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद होने के बावजूद गायब होने का आरोप लगाती हैं। कोई उन्हें याद कराए कि उन्हें सासंद बने 3 साल नहीं 6 महीने ही हुए हैं। 6 महीने में भरमौर तक का दौरा कर लिया है। 4 करोड़ की धनराशि भी सांसद निधि से बांट चुकी हूं। प्रतिभा सिंह ने तो सांसद रहते हुए सांसद निधि से एक पैसा खर्च नहीं किया।

First published on: Apr 11, 2025 10:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola