Gujarat Assembly Election: गुजरात में कांग्रेस-NCP के बीच गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Congress Star Campaigner List in Rajasthan

Congress Party Flag

विज्ञापन

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच कांग्रेस और एनसीपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ेने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। बता दें कि 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है।

गुजरात राकांपा अध्यक्ष जयंत बोस्की ने कहा कि हम यूपीए का हिस्सा हैं, हम महाराष्ट्र में एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह गुजरात में भी हम (कांग्रेस-एनसीपी) एक साथ चुनाव लड़ेंगे। हमने 4 सीटें मांगी हैं, कांग्रेस ने 3 पर सहमति जताई है जबकि दूसरी सीट के लिए बातचीत चल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने अब तक कुल 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इससे पहले बीजेपी ने गुजरात चुनाव को लेकर 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उनकी विधानसभा सीट घाटलोदिया से खड़ा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ