ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान 3 दिन से भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है। जम्मू कश्मीर में मिसाइल और ड्रोन अटैक के अलावा LOC पर से फायरिंग भी हो रही है। पाकिस्तानी सेना की गोलबारी में राजौरी में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद हो गए हैं। शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने राजौरी में गोलीबारी की। फायरिंग का सूबेदार मेजर और उनकी टीम ने करारा जवाब दिया।
जवाबी कार्रवाई में गोलियां लगने से सूबेदार घायल हो गए थे, जिन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूबेदार मेजर की शहादत की खबर उनके परिजनों को दे दी गई है। DC कांगड़ा हेमराज बैरवा खुद सूबेदार मेजर की शहादत की खबर लेकर उनके घर गए। आज रात को या कल सुबह शहीद पवन की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें:Operation Sindoor में ढेर हुए थे पाकिस्तान के ये 5 बड़े आतंकी, कंधार हाइजैक का मास्टरमाइंड भी शामिल
कब होनी थी रिटायरमेंट?
कांगड़ा जिले के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 से पार्षद शुभम ने बताया कि आज सुबह 49 साल के पवन कुमार के शहीद होने की खबर गांव पहुंची। पवन कुमार सेना की 25 पंजाब रेजिमेंट में थे और 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे, लेकिन रिटायरमेंट से पहले ही वे देश पर कुर्बान हो गए। पवन कुमार के परिवार में मां-बाप, पत्नी, बेटा और बेटी हैं। पवन के पिता गरज सिंह भी सेना में हवलदार थे।
SDM शाहपुर करतार चंद ने बताया कि पवन कुमार की शहादत की खबर मिलते ही उनके घर पहुंचे। शोक जताने वालों का आना जाना लगा हुआ है। पवन की शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर है। पवन की यूनिट के सदस्यों से परिजनों की बात कराई है। पवन की पार्थिव देह का पोस्टमार्टम हुआ है। पवन कुमार की मां का नाम किशो देवी है। बेटा अभिषेक 23 और बेटी अनामिका है।
यह भी पढ़ें:‘आतंकियों की बची-खुची जमीन मिट्टी में मिलाने का समय आया’, BJP ने जारी किया वीडियो
संबंधित खबरें
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
2 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
4 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
8 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
9 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
14 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines