हिमाचल में ब्यास नदी ने मचाया तांडव, मनाली में ड्रोन से दिखा बर्बादी का मंजर, देखें Video

Himachal Pradesh Flood, Beas River, Drone Video, Himachal Pradesh video, manali Video

Himachal Pradesh Flood: इस बार हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरसी है। कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां पिछले 60 घंटों से लगातार बारिश जारी है। पहाड़ों पर बने घरों की दो से तीन मंजिलें पानी में डूब गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी यहां ऐसा मंजर (Himachal Pradesh Flood) नहीं देखा है।

विज्ञापन

हाईवे का एक बड़ा हिस्सा गायब

ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की ओर से बाढ़ के कारण हुई तबाही का आकलन करने के लिए ड्रोन की मदद ली गई है, लेकिन जैसे ही अधिकारियों ने ड्रोन की तस्वीरें देखीं तो उनके भी होश उड़ गए। मनाली जिले में ब्यास नदी ने जो कोहराम मचाया है, उसे देखकर होश फाख्ता हो गए। हाईवे का एक बड़ा हिस्सा ही नदी अपने साथ बहा ले गई।

विज्ञापन

ब्यास नदी में बहे हैं छह ट्रक

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कुदरत के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले मंडी, कु्ल्ल और मनाली हैं। ये तीनों जिले पर्यटन के लिए जाने जाते हैं। कुल्ली की ट्रक एसोसिएशन की ओर से बताया गया है कि ब्यास नदी में आए सैलाब में अभी तक 6 ट्रक बह चुके हैं। पिछले 60 घंटों से लगातार बारिश जारी है।

विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बह गई कारें

सोलन के टूरिस्ट डेस्टिनेशन परवाणु हिल स्टेशन में भी बाढ़ और बारिश का कहर देखने को मिला है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कों पर खड़ी पर्यटकों की कारें ताश के पत्तों की तरह बह गईं।

शिमला में भी कुदरत कहर बनकर टूटी है। कोटखाई के कोकुनाला और हाटकोटी मार्ग पर पुल टूट गए हैं। मंडी के सोलीखट और ब्यूली में बाढ़ का आतंक जारी है। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ