---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

Himachal Exit Poll 2024 LIVE: हिमाचल में BJP का क्लीन स्वीप, कांग्रेस को बहुुत बड़ा झटका

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा रहेगा या फिर कांग्रेस पटखनी देकर सामने आएगी। मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ें क्या कहते हैं, जानिए।

---विज्ञापन---

Himachal Chandigarh Lok sabha Election Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी 7 फेज की वोटिंग आज खत्म हो गई। 4 जून को मतगणना के बाद 18वीं लोकसभा का गठन हो जाएगा। शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इस पहाड़ी राज्य में किस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतकर सांसद बन रहे हैं, आज इसका अंदाजा लग गया।

देखें एग्जिट पोल के आंकड़े…

---विज्ञापन---
News Agency BJP Congress Others
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA  4 0 0
AAJ TAJ-MY AXIS
INDIA TV-CNX 3-4 0-1 0
TV9-POLSTART-PEOPLE’S INSIGHT
ABP-CVOTERS

News24-टुडेज चाणक्या का लोकसभा एनालिसिस 2024

News24-टुडेज़ चाणक्या के लोकसभा एनालिसिस 2024 हिमाचल में भाजपा क्लीन स्वीप कर रही है। कांग्रेस और अन्य दलों को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। एनालिसिस के अनुसार, भाजपा को हिमाचल में 4±1 सीटें मिल रही हैं और वोट शेयर 50±3 प्रतिशत रहेगा। कांग्रेस को 0±1 सीटें मिल रही हैं और वोट प्रतिशत 43±3 रह सकता है। बाकी दोनों दलों का वोट प्रतिशत 7±3 रहने का अनुमान है।

चंडीगढ़ में भाजपा लगाना चाहेगी हैट्रिक

---विज्ञापन---

Chandigarh लोकसभा चुनाव 2024 जीतकर भाजपा हैट्रिक लगाना चाहेगी, क्योंकि पिछले 2 लोकसभा चुनाव भाजपा ही जीत रही है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक लोकसभा सीट हो और 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर भाजपा नेता और एक्ट्रेस Kirron Kher सांसद बनीं, लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया और संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है, जिस पर भाजपा की हैट्रिक लगवाने का दारोमदार है, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

हिमाचल के चुनावीरण में उतरे ये उम्मीदवार

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटें हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला हैं। चुनावी रण में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने शिमला से सुरेश कश्यप, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, मंडी से एक्ट्रेस Kangana Ranaut और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को चुनाव टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने शिमला से विनोद सुल्तानपुरी, हमीरपुर से सतपाल रायजादा, मंडी के विक्रमादित्य सिंह और कांगड़ा से आनंद शर्मा को चुनावी रण में उतारा है।

---विज्ञापन---

कंगना रनौत ने रोमाचंक बनाया चुनावी रण

वहीं इस बार लोकसभा चुनाव 2024 का रण हिमाचल में दिलचस्प इसलिए है, क्योंकि मंडी से एक्ट्रेस कंगना रनौत चुनाव लड़ रही हैं, जिनकी देशभर में बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग है। वहीं उनके सामने चुनावी रण में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस युवा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में चारों सीटें BJP ने जीती थीं, लेकिन क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो कांग्रेस की साख दांव पर लगी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024 Live: अंतिम चरण का मतदान जारी, कुछ घंटों में सामने आ जाएंगे एग्जिट पोल्स

First published on: Jun 01, 2024 03:34 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola