---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

Himachal Flood: हमीरपुर में फटा बादल; पानी के तेज बहाव में बह गई कई सड़कें, हिमाचल में हाहाकार

Himachal Flood: मानसून ने दस्तक देते ही हिमाचल प्रदेश में तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। भारी बारिश के कारण कही पहाड़ दरक रह हैं, तो कहीं लैंडस्लाइडिंग हो रही है। रविवार को हमीरपुर के सुजानपुर में बादल फट जाने से चार घर मलबे के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन की टीम यहां से […]

---विज्ञापन---

Himachal Flood: मानसून ने दस्तक देते ही हिमाचल प्रदेश में तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। भारी बारिश के कारण कही पहाड़ दरक रह हैं, तो कहीं लैंडस्लाइडिंग हो रही है। रविवार को हमीरपुर के सुजानपुर में बादल फट जाने से चार घर मलबे के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन की टीम यहां से छह लोगों को रेस्क्यू किया है।

मानसून की पहली बारिश बनी आफत

जानकारी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन पहली बारिश में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में काफी नुकसान हो रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बारिश के कारण कुल्लू-मंडी-रामपुर मार्ग पर भूस्खलन हो गया। मंडी जिले के सराज की तुंगधार और कुल्लू में एक स्थान पर अचानक बाढ़ आने से कई वाहन बह गए।

---विज्ञापन---

कुल्लू में अचानक आई बाढ़

बताया गया है कि कुल्लू में अचानक बारिश का पानी आ जाने से करीब 200 लोग फंस गए। इसके अलावा बारिश के कारण पूरे प्रदेश में करीब 85 सड़के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा कालका-शिमला रेलवे ट्रैक भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। भूस्खलन के कारण ट्रैक पर पत्थर और मलबा आ गया है।

---विज्ञापन---

कई इलाके पूरी तरह से कटे

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बारिश के पानी से कई मार्ग पूरी तरह से कट गई हैं। कई जिलों के मुख्य बाजारों में आपूर्ति बाधित हो रही है। हिमाचल प्रदेश के सबसे सुंदर नगरों में से एक जोगिंद्रनगर में भी मुख्य मार्गों पर कई पेड़ों के गिर जाने से रास्ता जाम हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jun 26, 2023 03:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola