हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-57 के सुशांत लोक फेज-2 में गुरुवार को करीब 11.30 बजे महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि टेनिस खिलाड़ी के एकेडमी चलाने और सोशल मीडिया पर रील बनाने से नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसकी पीठ में गोली मार दी। इसके बाद राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस बीच राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसने FIR में पिता द्वारा कबूल की गई बात को गलत साबित कर दिया है।
क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में?
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक राधिका को सीने पर 4 गोलियां मारी गई हैं, जबकि पुलिस की FIR में कहा गया था कि आरोपी पिता ने पीछे से तीन गोलियां मारी थीं। इंडिया टुडे के मुताबिक, सरकारी अस्पताल के बोर्ड के सदस्य और सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने पुष्टि की है कि राधिका को 4 गोलियां मारी गईं और सभी गोली के निशान उसके सीने पर पाए गए हैं। डॉ. माथुर ने बताया कि सभी गोलियां शरीर से निकाल ली गई हैं और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी गई हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, एक गोली आर-पार निकल गई थी, जिससे दो जगहों पर जख्म हो गए, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। पोस्टमार्टम में कुल चार गोली के जख्मों की पुष्टि हुई है।
गुरुग्राम में अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद राधिका की डेडबॉडी उसके परिवार को सौंप दी गई है। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का पार्थिव शरीर हरियाणा के गुरुग्राम में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है।
टेनिस एकेडमी चलाने से नाराज थे पिता, चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में दावा किया कि राधिका द्वारा संचालित टेनिस अकादमी ही पिता और बेटी के बीच विवाद का कारण थी। राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने पुलिस को बताया कि जब यह घटना हुई उस वक्त उन्होंने एक ‘जोरदार विस्फोट’ सुना और पहली मंजिल पर पहुंचे, जहां दीपक और उनका परिवार रहता था। राधिका के चाचा गुरुग्राम के सेक्टर 57 में उसी घर की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। राधिका के चाचा कुलदीप यादव की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय राधिका की मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं। मंजू से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बयान देने से मना कर दिया। उन्होंने बस इतना बताया कि उन्हें बुखार था और वो अपने कमरे में आराम कर रही थी। साथ ही मंजू ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का चरित्र एकदम साफ था।
गांव वालों के तानों से परेशान था आरोपी दीपक
टेनिस अकादमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते हैं तो लोग उसे बेटी की कमाई खाने संबंधी बात कहते हैं। इस बात को लेकर दीपक काफी परेशान थे। बीते 15 दिनों से पिता व बेटी में टेनिस अकादमी को लेकर झगड़ा चल रहा था। गुरुवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने पर पिता दीपक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी राधिका को गोली मार दी।
म्यूजिक वीडियो आया सामने
सूत्रों के मुताबिक, राधिका यादव का सोशल मीडिया पर सक्रिय होना और इन्फ्लुएंसर बनने की इच्छा भी उसके पिता को पसंद नहीं थी। राधिका के मर्डर के बाद एक म्यूजिक वीडियो भी सामने आया है, इसका टाइटल ‘कारवां’ है। इसमें राधिका नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या इस वीडियो का किसी तरह हत्या से संबंध है।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines