हरियाणा में जहरीली शराब से तीसरे दिन छह और मौतें, आंकड़ा बढ़कर 16 हुआ, सात लोग गिरफ्तार

Haryana poisonous liquor death toll rise 16: हरियाणा में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को छह लोगों की और मौत होने की खबर है। इसी के साथ मौत का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है।

हरियाणा में जहरीली शराब से तीसरे दिन छह और मौतें, आंकड़ा बढ़कर 16 हुआ, सात लोग गिरफ्तार

Haryana poisonous liquor death toll rise 16: हरियाणा के यमुनानगर जिले में जहरीली शराब से होने वाली मौतें को आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि तीन दिन पहले यहां पर पांच लोगों की मौत हुई थी। अब शनिवार को जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। आज छह लोगों की और मौत की खबर सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यमुनानगर हादसे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्रि कौशिक ने कहा कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है। हमने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और पुलिस रिमांड पर हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तार लोगों से की जा रही पूछताछ

जानकारी के अनुसार, यमुनागर जिले के गांव मंडेवारी में 16 लोगों की मरने की पुष्टि की गई है। इस मामले में पुलिस गिरफ्तार लोगों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। बता दें कि जिले में कई ठेकों पर जहरीली शराब की सप्लाई की थी। जिसके चलते लगातार तीसरे दिन भी मौत हो रही हैं। इस मामले में यमुनानगर हादसे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्रि कौशिक ने कहा कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है। हमने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और वे पुलिस रिमांड पर हैं। हम इस बारे में और जांच करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम विभिन्न गांवों में भी जा रहे हैं और लोगों से ऐसी शराब का सेवन न करने का अनुरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले महीने बिहार के दरभंगा सेस जहरीली शराब पीने के बाद कई लोगों की मौत की खबर सामने थी। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर इस मामले में गिरफ्तारी भी की थी। हालांकि, भारत में जहरीली शराब से मौत की खबर कई बार समाने आई गई हैं। अब हरियाणा से भी तरह का मामला सामना आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ