गुरुग्राम में मजदूरों से भरी बस में लगी आग; 2 महिलाओं की जलकर मौत, कई यात्री झुलसे

Gurugram sleeper bus caught fire Delhi Jaipur Highway severals dead: मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवती शामिल है। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

Gurugram sleeper bus caught fire Delhi Jaipur Highway severals dead

आग पर काबू पाए जाने के बाद बस की जांच पड़ताल करती पुलिस और घटनास्थल के पास मौजूद भीड़।

Gurugram sleeper bus caught fire Delhi Jaipur Highway severals dead: गुरुग्राम में बुधवार देर शाम दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मजदूरों से भरी बस में अचानक आग लग गई। घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में आग लगने के बाद कुछ घंटे तक दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जाम लगा रहा। उधर, आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बुधवार शाम बताया कि जयपुर से दिल्ली जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वरुण दहिया ने कहा कि फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा।

वरुण दहिया ने कहा कि स्लीपर बस से दो शव निकाले गए हैं और कई घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच लोग मेदांता, जबकि छह लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

मृतकों में बुजुर्ग महिला और युवती शामिल

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवती शामिल है। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि मजदूरों से भरी स्लीपर बस गुरुग्राम के सेक्टर-12 से मीरपुर जा रही थी। बस में करीब 35 मजदूर सवार थे।

पुलिस के अनुसार, बस जैसे ही गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक बस में आग लग गई। जब तक बस में सवार यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ