Delhi-Faridabad Corridor: दिल्ली से फरीदाबाद का सफर पूरा होगा सिर्फ 15 मिनट में पूरा! 800 करोड़ की लागत से बनेगा 6-लेन एलिवेटेड रोड, मिलेगी जाम से मुक्ति

Delhi to Faridabad in Just 15 minutes: दिल्ली सरकार और एनसीआर में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर बदलावों के तहत आश्रम चौक से सराय ख्वाजा तक 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर प्रस्तावित है, जिससे दिल्ली-फरीदाबाद सफर सिग्नल-फ्री होकर सिर्फ 10-15 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है. जानिए यह नया मार्ग कहां से होकर गुजरेगा.

Delhi-Faridabad Corridor

दिल्ली से फरीदाबाद सिर्फ 15 मिनट में. (Image: AI)

दिल्ली और फरीदाबाद के बीच रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आश्रम चौक से सराय ख्वाजा (सेक्टर-37) तक एक नया 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 600 से 800 करोड़ रुपये बताई जा रही है. माना जा रहा है कि इसके बनने के बाद यह पूरा रूट सिग्नल-फ्री हो जाएगा और यात्रा का समय घटकर लगभग 10 से 15 मिनट रह जाएगा. यह प्रोजेक्ट NCR के सबसे व्यस्त रूट पर ट्रैफिक कम करने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां से गुजरेगा नया कॉरिडोर

यह नया एलीवेटेड हाईवे दिल्ली-एनसीआर (NCR) के उन चुनिंदा इलाकों को पूरी तरह बायपास कर देगा, जो अपनी बदतर ट्रैफिक व्यवस्था और लंबे जाम के लिए बदनाम हैं. इनमें बदरपुर बॉर्डर और अली गांव (अली विलेज), न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ओखला, CRRI और सरिता विहार जैसे मुख्य डार्क-स्पॉट्स शामिल हैं, जहां सुबह और शाम के समय वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती हैं. यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर इन बड़े ट्रैफिक पॉइंट्स के ऊपर से गुजरेगा, जिससे स्थानीय वाहनों और लंबी दूरी के पैसेंजर्स का रूट पूरी तरह अलग हो जाएगा.

इस योजना से न सिर्फ छोटे वाहनों बल्कि व्यापारिक ट्रकों और भारी मालवाहकों को भी एक सुगम रास्ता मिलेगा, जिससे दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गाड़ियों का दबाव काफी हद तक घट जाएगा. इसके पूरा होते ही दिल्ली से फरीदाबाद बॉर्डर पार करने में लगने वाला घंटों का समय घटकर मात्र 10 से 15 मिनट रह जाएगा, जिससे लोगों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा

विज्ञापन

इस बड़े प्रोजेक्ट से जनता को मिलेंगे ये शानदार फायदे

  • एक्सप्रेसवे का बैकअप: इस मुख्य एलिवेटेड प्रोजेक्ट के साथ-साथ अधिकारी डीएनडी-केएमपी (DND-KMP) एक्सप्रेसवे के निर्माण पर भी पूरी ताकत से काम कर रहे हैं, जिसका लगभग 93 प्रतिशत काम सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है.
  • वैकल्पिक सुगम मार्ग: डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे का बचा हुआ काम पूरा होते ही फरीदाबाद, दिल्ली और पलवल के बीच आने-जाने वाले लोगों को एक नया, चौड़ा और बेहद तेज गति वाला वैकल्पिक हाईवे मिल जाएगा.
  • नेशनल हाईवे पर घटेगा लोड: इन दोनों बड़ी सड़क परियोजनाओं के आपस में सिंक होने के बाद, दिल्ली-आगरा मुख्य राजमार्ग (NH-19) पर चलने वाली गाड़ियों का ट्रैफिक लोड बहुत कम हो जाएगा.
  • समय और ईंधन की भारी बचत: सिग्नलों के पूरी तरह समाप्त होने से गाड़ियों को बार-बार रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और कम्यूटर्स के कीमती समय के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की भी बड़ी बचत होगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Ration Card: दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर शुरू हुए नए राशन कार्ड बनने,

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ