khursheed
Read More
---विज्ञापन---
Haryana death toll 19 due to poisonous liquor: हरियाणा में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, अंबाला और यमुनानगर में अबतक 19 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। हरियाणा में शराब से होने वाली मौत के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसी के साथ प्रदेशभर में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहे लोगों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 210 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि यमुनानगर के गांव में घर-घर में अवैध शराब शराब बेची गई थी। पीड़ित पृथ्वी राज के अनुसार, ठेकों पर महंगी व बाहर अवैध रूप से बिक रही वही शराब सस्ती मिलती है। मुनाफे के चक्कर में घर-घर शराब बेची जा रही थी। हर मोहल्ले में दो से तीन घरों में शराब मिल जाएगी। पृथ्वीराज के मुताबिक, घर-घर में बिकने वाली शराब 20 रुपए में मिल जाती है।
#HaryanaPolice की बड़ी कार्यवाही। पुलिस की 843 टीमों ने अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु 3110 स्थानों पर की छापेमारी। 5774 बोतल देसी, 48 बोतल अंग्रेजी, 183 बोतल कच्ची शराब तथा 1440 लीटर लाहन बरामद, 210 लोग गिरफ्तार: डीजीपी शत्रुजीत कपूर।@cmohry @anilvijminister @ssk303 pic.twitter.com/0Lrx08CGOq
— Haryana Police (@police_haryana) November 12, 2023
ये भी पढ़ें: हरियाणा में जहरीली शराब से तीसरे दिन छह और मौतें, आंकड़ा बढ़कर 16 हुआ, सात लोग गिरफ्तार
हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में अभी तक जहरीली शराब पीने से 19 लोग दम तोड़ चुके हैं। यमुनानगर में चौथे दिन शनिवार को भी 3 लोगों की मौत हुई। अंबाला में जान गंवाने वाले दोनों युवक UP के थे, जो अवैध फैक्ट्री पर ही शराब बनाते थे। इस मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जहरीली शराब बेचे जाने के मामले में 210 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अंबाला में अवैध फैक्ट्री चलाने वाला मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली का कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों जिलों की टीमें दबिश दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: काम की खबर! हरियाणा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब कितने बजे बच्चों को भेजें School देख लें?
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।