JJP-ASP गठबंधन के 12 उम्मीदवारों का ऐलान, हुड्डा के खिलाफ चौंकाने वाला नाम; देखिए लिस्ट

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी और एएसपी गठबंधन ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 12 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। पार्टी की पहली लिस्ट कुछ दिन पहले जारी हुई थी। किस नेता को कहां से टिकट मिला है? विस्तार से बताते हैं।

Haryana Assembly Elections 2024
विज्ञापन

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) ने 12 और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि हरियाणा में नामांकन करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर है। ऐसे में सभी पार्टियां कैंडिडेट्स का जल्द ऐलान कर सकती हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 67 नामों का ऐलान किया गया था। कांग्रेस ने दो लिस्ट में 41 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद दोनों पार्टियों में बगावत देखी जा रही है। अब जेजेपी-एएसपी गठबंधन ने 12 नए नामों का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें:बगावत ने बढ़ाई BJP-कांग्रेस की टेंशन, 34 सीटों पर 47 नेताओं ने खड़ा किया बखेड़ा…किसे मिलेगा फायदा?

विज्ञापन

पंचकूला से पार्टी ने पार्षद सुशील गर्ग को मैदान में उतारा है। अंबाला कैंट से सरपंच अवतार करधान को मैदान में उतारा है। पिहोवा से गठबंधन ने डॉ. सुखविंदर कौर पर दांव खेला है। वहीं, कैथल से संदीप गढ़ी को टिकट दिया गया है। गन्नौर से अनिल त्यागी और सफीदों से सुशील बैरागी सरपंच चुनाव लड़ेंगे। गढ़ी सांपला-किलोई से एडवोकेट पंडित सुशीला देशवाल लड़ेंगी। वहीं, पटौदी से पार्टी ने अमरनाथ जेई को टिकट दिया है। गुरुग्राम से अशोक जांगड़ा और फिरोजपुर झिरका से जान मोहम्मद को कैंडिडेट घोषित किया गया है।

उपरोक्त सभी सीटों पर जेजेपी नेताओं को टिकट दिए गए हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी ने अंबाला सिटी से पारूल नागपाल और नीलोखेड़ी से कर्ण सिंह भुक्कल पर दांव खेला है। 10 सीटों पर जेजेपी और 2 सीटों पर एएसपी ने प्रत्याशी उतारे हैं।

विज्ञापन

अब तक 31 सीटों का ऐलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इससे पहले जेजेपी और एएसपी ने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। चार टिकट एएसपी और 15 टिकटों का ऐलान जेजेपी की ओर से किया गया था। बता दें कि उचाना से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को डबवाली से टिकट दिया गया है। अब पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर दी है। गठबंधन ने 31 सीटों पर टिकटों का ऐलान कर दिया है। जिसमें एएसपी के 6 और जेजेपी के 25 कैंडिडेट हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ