Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों से 7 मुख्य दावे किए हैं। कांग्रेस ने हर परिवार की खुशहाली का दावा किया है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली हर परिवार को दी जाएगी। 25 लाख तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ परिवारों को मिलेगा। वहीं, महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों को हर महीने 6 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने पार्टी की गारंटियों को लोगों के समक्ष पेश किया। कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के अलावा फसलों को नुकसान होने पर तत्काल मुआवजे का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करवाने और प्रदेश से नशा खत्म करने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें:BJP की बचेगी साख या सुरजेवाला का चलेगा जादू; HOT सीट कैथल पर कैसे हैं चुनावी समीकरण?
घोषणा पत्र में दावा किया गया है कि गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। उसके ऊपर 2 कमरों का घर बनाने के लिए साढ़े 3 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। क्रीमी लेयर की सीमा को 10 लाख तक किया जाएगा। कांग्रेस ने वादा किया है कि फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा। वहीं, 2 लाख खाली पदों को भरे जाने का दावा भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में किया गया है।
कल घोषणा पत्र जारी करेगी बीजेपी
उधर, बीजेपी भी जल्द अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा का घोषणा पत्र जारी करेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी के घोषणा पत्र में भी युवा, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और पिछड़ों को साधने की कोशिश होगी।
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी कल रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें:HOT सीट जुलाना में त्रिकोणीय मुकाबला; विनेश फोगाट, कविता दलाल और योगेश बैरागी…कौन जीतेगा ‘दंगल’?
मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई थी, जिसने लोगों से भी सुझाव मांगे गए थे। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र को तैयार करने में विशेष फोकस किया है। बीजेपी पिछले 10 साल से सत्ता में है, इसलिए वह कराए गए विकास कार्यों और मेरिट के आधार पर दी गईं नौकरियों के दम पर वोट मांग रही है। पिछले चुनाव यानी 2019 के घोषणा पत्र में बीजेपी ने 258 वादे कर हर वर्ग को साधने का प्रयास किया था। इस बार हरियाणा में कांग्रेस से कड़ा मुक़ाबला है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines