Haryana Assembly Elections: हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 21 कैंडिडेट्स का ऐलान किया गया है। पार्टी अब तक अपने 61 कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है। आप ने भी लिस्ट में जुलाना से चौंकाने वाला नाम जारी किया है। विनेश फोगाट के सामने WWE की रेसलर कविता दलाल को टिकट दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने यमुना नगर से ललित त्यागी, अंबाला कैंट से राज कौर गिल और कैथल से सतबीर गोयत को मैदान में उतारा है। वहीं, लाडवा से जोगा सिंह, पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक और करनाल से सुनील बिंदल पर दांव खेला गया है। पार्टी ने गन्नौर से सरोज बाला राठी, गोहाना से शिव कुमार रंगीला, बरोदा से संदीप मलिक और सोनीपत से देवेंद्र गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें:JJP-ASP गठबंधन के 12 उम्मीदवारों का ऐलान, हुड्डा के खिलाफ चौंकाने वाला नाम; देखिए लिस्ट
इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने सफीदों से निशा देशवाल, जुलाना से कविता दलाल, टोहाना से सुखविंदर सिंह गिल को टिकट दिया है। उधर, कालांवाली से जसदेव निक्का, उकलाना से नरेंद्र उकलाना, सिरसा से शाम मेहता, नारनौंद से राजीव पाली पर दांव खेला है। हांसी से राजेंद्र सोरखी, बादली से हैप्पी लोहचब, गुरुग्राम से निशांत आनंद और हिसार से संजय सातरोड़िया को टिकट थमाया गया है।
29 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी
बता दें कि हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। वहीं, 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी अब तक 61 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। एक दिन पहले मंगलवार को पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी की थी। जिनमें 11 नाम फाइनल किए गए थे। वहीं, पहली लिस्ट में 20 और दूसरी लिस्ट में 9 नाम फाइनल किए गए थे। अब पार्टी को 29 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान करना बाकी है।
यह भी पढ़ें:सुनील सांगवान कौन? ‘दंगल गर्ल’ बबीता फौगाट की जगह मिला टिकट, इनके जेलर रहते राम रहीम को 6 बार मिली पैरोल
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
1 day agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
1 day agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
10 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
12 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
14 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines