Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा कांग्रेस की राजनीति गजब है। यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं में ही अदावत नहीं है। बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं के परिवार ही इस चुनाव में आमने सामने की लड़ाई में हैं। दरअसल हुआ ये है कि परिवार का एक सदस्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है तो दूसरा सदस्य बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में है। हरियाणा में ऐसी कई सीटें हैं, जहां मुकाबले में परिवार के सदस्य ही आमने-सामने खड़े हैं।
ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई सिर्फ कांग्रेस में है, कुछ परिवार दूसरी पार्टियों से भी हैं। परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का दावा करने वाली पार्टियों ने हरियाणा की कई सीटों पर एक ही परिवार के व्यक्ति के टिकट दिया है।
तोशाम की लड़ाई
तोशाम विधानसभा सीट पर हरियाणा के दिग्गज नेता चौधरी बंसीलाल के परिवार की लड़ाई देखने को मिल रही है। यहां बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस से बीजेपी में आई किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी के खिलाफ कांग्रेस ने उनके चाचा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतार दिया है। परिवार की अदावत को ऐसे समझिए कि एक बेटे की बेटी श्रुति हैं, तो दूसरे का बेटा अनिरुद्ध हैं। इसलिए दो बेटों की संतानें भाई और बहन चुनावी मैदान में हैं।
महेंद्रगढ़ की अटेली सीट पर इनेलो और बसपा के गठबंधन ने ठाकुर अतरलाल को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि अतरलाल को अपनी बहू की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अतरलाल की बहू साधना ने निर्दलीय ताल ठोंक दी है। मुकाबला ससुर बनाम बहू हो गया है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कांग्रेस की आंधी? शैलजा को साध कर राहुल गांधी ने कर दिया खेला!
चौटाला परिवार मुकाबले में
डबवाली सीट पर चौटाला परिवार ही मैदान में है। इस सीट से दिग्विजय चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी मां नैना चौटाला दो बार लगातार यहां से विधायक रही हैं। इस बार दिग्विजय चौटाला का मुकाबला आदित्य चौटाला से है। दिग्विजय जेजेपी के प्रमुख अजय चौटाला के छोटे बेटे हैं, और दुष्यंत चौटाला के भाई हैं। आदित्य चौटाला देवीलाल के सबसे छोटे बेटे जगदीश के पुत्र हैं। इस तरह इस सीट से दो चचेरे भाई मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से अमित सिहाग को टिकट दिया है, जो दिग्विजय और आदित्य चौटाला के चाचा लगते हैं।
हरियाणा की रानियां सीट पर विधायक रणजीत चौटा के सामने उनके पोते अर्जुन चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। रणजीत, चौधरी देवीलाल के बेटे हैं, अर्जुन चौटाला इनेलो के उपाध्यक्ष अभय चौटाला के बेटे हैं। अभय, ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं। इस तरह रानियां सीट पर दादा और पोते की लड़ाई देखने को मिल रही है।
पुन्हाना में एजाज बनाम इलियास
पुन्हाना विधानसभा सीट पर भी फैमिली फाइट देखने को मिल रही है। बीजेपी ने एजाज खान को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस से मोहम्मद इलियास को टिकट मिला है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। 2019 में इलियास कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन इस बार उन्हें अपने चचेरे भाई की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines