Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हरियाणा

गुरुग्राम के ट्रैफिक पर 60 दिनों की ‘ब्रेक’, नाला निर्माण के कारण SPR और मानेसर रूट पर महाजाम का खतरा

गुरुग्राम में नाला निर्माण के कारण SPR रोड और मानेसर रूट पर अगले 60 दिनों तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. यात्रियों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों के उपयोग की सलाह दी गई है.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Mar 18, 2026 09:18

गुरुग्राम के साउथ पेरिफेरल रोड (SPR) और मानेसर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अगले दो महीने काफी चुनौती भरे रहने वाले हैं. गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि सेक्टर-74 से 80 शिकोहपुर गांव और मानेसर पुलिस लाइंस को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर गहरे नाले (ड्रेनेज) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस बड़े प्रोजेक्ट के चलते अगले 60 दिनों तक वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रहेगी. हालांकि. प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण कार्य शहर को मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाएगा. लेकिन फिलहाल के लिए यात्रियों को भारी असुविधा और जाम का सामना करना पड़ सकता है.

इन इलाकों के लोग रहें सावधान और अपनाएं वैकल्पिक रास्ते

इस निर्माण कार्य का सबसे ज्यादा असर सेक्टर-74. 75. 76. 77. 78. 79 और 80 जैसे इलाकों पर पड़ने वाला है. ट्रैफिक पुलिस और जीएमडीए (GMDA) ने ड्राइवरों की सुविधा के लिए कई वैकल्पिक रूट तैयार किए हैं. वाटिका चौक से आने वाले वाहनों को सलाह दी गई है कि वे एसपीआर रोड के बजाय नेशनल हाईवे-48 का इस्तेमाल करें और खेड़की दौला टोल से होकर अपने गंतव्य तक पहुँचें. इसी तरह. द्वारका एक्सप्रेस-वे और राजीव चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को भी नेशनल हाईवे-48 और खेड़की दौला टोल वाले रास्ते को प्राथमिकता देने को कहा गया है. पंचगांव चौक (मानेसर) की ओर से आने वाले ड्राइवरों को जाम से बचने के लिए टोल प्लाजा से यू-टर्न लेने की सलाह दी गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इंदौर में भीषण अग्निकांड, घर में आग से जिंदा जले एक ही परिवार के 7 लोग

जाम से बचना है तो प्लान के साथ निकलें बाहर

ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर ले लें. ताकि सड़कों पर बेवजह का दबाव न बढ़े और लोग सुरक्षा के साथ समय पर पहुँच सकें. पुलिस का कहना है कि यह 60 दिनों की परेशानी भविष्य में शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है. यात्रियों को अधिक जानकारी या किसी भी तरह की ट्रैफिक समस्या के लिए स्थानीय ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन या अधिकारियों से संपर्क करने की सुविधा भी दी गई है. अगर आप भी इन रूटों का इस्तेमाल करते हैं. तो अगले दो महीनों के लिए अपना टाइम टेबल और रास्ता बदलकर ही घर से निकलें.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2026 09:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.