News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Gurugram Accident: दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के गुरुग्राम शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के अर्जुन नगर में एक शमशान घाट की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक नाबालिग लड़की शामिल है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शनिवार शाम को 6.20 बजे हुई, जो पास के घर के सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और 4 सेकेंड में दीवार गिर जाती है। लोग दीवार के साथ नीचे बैठे थे। मदनपुरी शमशान घाट की दीवार अचानक ढह गई। जैसे ही अर्जुन नगर कॉलोनी के लोगों ने दीवार को गिरते देखा, वे लोग मदद के लिए दौड़े।
#WATCH | Haryana: Four people, including a child, died when the walls of a crematorium collapsed on them in Arjun Nagar, Gurugram today. Their postmortem is being done. Police investigation is underway and further action will be taken. pic.twitter.com/5ezomHRd3K
— ANI (@ANI) April 20, 2024
इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। लेकिन तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में 70 साल के देवी दयाल, 52 साल के कृष्ण, 41 साल के मनोज गाबा और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। शमशान घाट के केयरटेकर की ओर से अभी अधिकारियों को कुछ नहीं बताया गया है। पुलिस ने लापरवाही से मौत होने का मामला दर्ज किया है। दो घायलों का अभी इलाज अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों की हालत बेहद नाजुक है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वे इलाज कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मलबा हटाने का काम किया जा चुका है।
वहीं, अहमदाबाद के असरवा में भी ऐसा ही हादसा सामने आया है। जहां प्राचीन दादा हरि नी वाव (बावड़ी) के पास की एक दीवार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं। दीवार के मलबे में 5 से अधिक गाड़ियां भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों की ओर से मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया। मृतकों में 55 साल के कुनीराम जाटव और 40 साल के सिद्दीकी पठान शामिल हैं। वहीं, 50 वर्षीय गणपतसिंह गजुसिंह वाघेला, 37 साल के महेंद्र सेंधाजी ठाकोर और 40 साल के शहीद निज़ामुद्दीन घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।