हरियाणा के नूंह जिले के गांव तुसैनी के रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति रातोंरात करोड़पति बन गए। घनश्याम ने ड्रीम इलेवन ऐप पर टीम बनाकर 4 करोड़ रुपये जीते हैं। घनश्याम ने शनिवार रात को अपने भाई के साथ मिलकर टीम बनाई थी। दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच में महज 39 रुपये लगाए थे। टीम का प्राइज पूल 17 करोड़ रुपये था। रात को टीम बनाने के बात वे सो गए थे। सुबह उठकर उनको पता चला कि टीम को 1370 पॉइंट्स मिले हैं। इसकी विनिंग अमाउंट 4 करोड़ रुपये है। लोगों को जब उनके करोड़पति बनने का पता लगा तो वे हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें:SC के जजों की संपत्ति सार्वजनिक, जानें CJI संजीव खन्ना की नेट वर्थ?
इसके बाद घनश्याम प्रजापति को बधाई देने के लिए पड़ोसी और रिश्तेदार पहुंचने शुरू हो गए। बता दें कि घनश्याम प्रजापति 33 साल के हैं, जिनकी ड्यूटी फिलहाल नूंह जिले के पुन्हाना शहर में है। वे हरियाणा पुलिस में होमगार्ड के तौर पर 2015 से कार्यरत हैं। वे 2023 से ड्रीम-11 ऐप पर टीम बनाकर खेल रहे हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं।
जीती रकम पर लगेगा 30 फीसदी टैक्स
घनश्याम प्रजापति ने इससे पहले कभी भी इतने पैसे नहीं जीते। इस बार उनको इतनी बड़ी रकम जीतने में सफलता हासिल हुई है। आपको बता दें कि उन्होंने जो 4 करोड़ रुपये जीते हैं, उस पर 30 फीसदी टैक्स अदा करना होगा। उनको इस रकम में से लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये मिलेंगे। तुसैनी गांव के सरपंच अमजद और गांव वालों ने घनश्याम प्रजापित को पगड़ी बांधकर और माला डालकर सम्मानित किया।
अपने लिए घर बनवाएंगे घनश्याम
ड्रीम-11 ऐप की वजह से घनश्याम की रातोंरात किस्मत बदल गई। घनश्याम का मानना है कि उनके इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद मेवात इलाके के लोगों की रुचि भी इस ऐप में बढ़ेगी। फिलहाल बड़ी रकम जीतने के लिए युवा ड्रीम इलेवन पर कई-कई टीमें बनाकर काम कर रहे हैं। घनश्याम के अनुसार वे पहले अपने लिए इस राशि से घर बनवाएंगे।
यह भी पढ़ें:अमेरिका छोड़कर जाओ, 1 हजार डॉलर पाओ… डोनाल्ड ट्रंप किन लोगों को दे रहे ऑफर?
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines