Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Who is Dilbagh Singh ex mla ED arrested (विशाल एंग्रीश, संवाददाता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिलबाग के घर से पांच करोड़ रुपये, विदेशी हथियार और कई दस्तावेज मिले हैं। गौरतलब है कि दिलबाग सिंह इनेलो के नेता हैं। वे यमुनानगर से विधायक रह चुके हैं। उनके खिलाफ प्रताप नगर थाना में दो मामले भी दर्ज हुए, जिसमें से एक आर्म्स एक्ट और दूसरा, एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पिछले चार दिन से ईडी की टीम पूर्व विधायक के घर और कार्यालय पर डेरा डाले हुई थी। ईडी की टीम अब जांच करेगी कि इसमें और कौन-कौन शामिल हैं।
ED ने यमुनानगर से INLD के पूर्व MLA दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया…उसका सहयोगी कुलविंदर भी गिरफ्तार
5 दिन तक चली छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद
---विज्ञापन---विदेशी बंदूके, 300 कारतूस, करीब 100 विदेशी शराब की महंगी बोतले, 5 करोड़ रुपये कैश और 4 से 5 किलोग्राम सोने के तीन बिस्कुट pic.twitter.com/cc2VbKtR0j
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) January 8, 2024
---विज्ञापन---
यह भी पढ़े: CEO Suchana Seth ही है अपने बच्चे की ‘कातिल’
दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेंद्र सिंह राजा ने ईडी की रेड को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि जो सामान सीज किया गया है, उसमें जो मकान दिखाया गया है, वह उनका पुश्तैनी मकान है। उन्होंने कहा कि किसी स्टोन क्रेशर की गलत परचेज लेने की बात ईडी के द्वारा कही जा रही थी, लेकिन वह स्टोन क्रेशर दिलबाग सिंह के नाम नहीं है। दिलबाग सिंह एक राजनीतिक आदमी है। उन्होंने कहा कि जो हथियारों की बात की जा रही है, वह सभी लाइसेंसी है।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि इलेक्शन नजदीक आ रहे हैं, इसलिए यह कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2019 में इनकम टैक्स की रेड पड़ चुकी है।उसके बाद 2021 में भी रेड पड़ चुकी है और अब 2024 में फिर से ईडी की कार्रवाई हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को डराया जा रहा है। अब वह लीगल लड़ाई कोर्ट में लड़ेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।