Passenger Train Bogies Derailed: दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी में अचानक एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन यात्रियों को लेकर कुरुक्षेत्र से दिल्ली जा रही थी। पैसेंजर ट्रेन की 1 बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि तेज धमाके की आवाज सुनकर ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। इसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। फिलहाल ट्रेन डिरेल होने की वजह का पता नहीं लग सका है। रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर आवागमन बाधित हो गया। रेलवे के इंजीनियर और कर्मचारी ट्रेन की मरम्मत में जुटे हैं।
एक ट्रैक बाधित, दूसरा क्लीयर
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक कोच में तकनीकी दिक्कत आई थी। अंबाला-दिल्ली का एक रूट प्रभावित हुआ है। दूसरा रेलवे ट्रैक क्लीयर है। एक यात्री ने बताया कि चलती ट्रेन का डिब्बा अचानक ट्रैक से उतर गया। वे लोग पानीपत के लिए रवाना हुए थे। अचानक हादसे के बाद तेज धमाका हुआ। ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्री नीचे उतर गए।
यह भी पढ़ें:कौन हैं सज्जन कुमार? जिन्हें दो सिखों की हत्या के मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा
पिछले वर्ष ट्रेनों को डिरेल करने की कई कोशिशें की गई थीं। यूपी और बिहार में ज्यादातर मामले सामने आए थे। नवंबर 2024 में यूपी बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक कटा मिला था। कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा बचा था। इस मार्ग पर काफी समय तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा था।
उत्तराखंड में भी ट्रेन डिरेल करने की कोशिश को नाकाम किया गया था। बिलासपुर रोड रुद्रपुर सिटी स्टेशन की 43/10-11 रेलवे लाइन पर बलवंत एनक्लेव कॉलोनी के पास किसी ने टेलीकॉम का पुराना लोहे का 7 मीटर लंबा खंबा रख दिया था। इस दौरान दून एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया था। इसी तरह की घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी सामने आई थी।
यह भी पढ़ें:गोवा में एक्ट्रेस और उसकी सहेली से अश्लील हरकत, युवतियों की आपबीती सुन दंग रह गई पुलिस; जानें मामला
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
15 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines