Covid Alert: एशियाई देशों में कोरोना की नई लहर का कहर मचने लगा है। अबतक भारत में हालात स्थिर थे, मगर पिछले कुछ दिनों से यहां भी कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो देश में अबतक 254 एक्टिव केस मौजूद हैं। अब देश की राजधानी दिल्ली में भी इसका खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली के गुरुग्राम में कल यानी 22 मई को कोरोना के 3 एक्टिव केस मिले हैं। यहां दोनों मरीजों में से एक की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है। संक्रमित महिला हाल ही में मुंबई से दिल्ली आई है, यहां इस समय कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मिले हैं। अन्य बुजुर्ग मरीज भी संक्रमित हैं। अब कोरोना का एक नया मरीज फरीदाबाद से मिला है।
तीनों मरीजों को आइसोलेट किया गया
बता दें कि तीनों मरीजों को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है और उनकी निगरानी भी बढ़ाई गई है। मुंबई से लौटी 31 वर्षीय महिला को कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे थे, इसलिए उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है लेकिन उनमें भी कोरोना के संकेत दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट हुआ था।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: ढाई साल बाद ओडिशा में मिला कोविड का मामला, जानें पहले से कितना गया है कोरोना का JN.1 वेरिएंट
फरीदाबाद में मिला नया संक्रमित
बता दें कि 28 वर्षीय युवक जो फरीदाबाद का रहने वाला है, एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। उसकी कोई यात्रा का विवरण सामने नहीं आया है। लक्षण महसूस होने पर उसने अपनी जांच नजदीकी क्लीनिक में करवाई। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था। वहां कोविड टेस्ट की जांच में पाया गया कि वह कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 से संक्रमित है।
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और मेडिकल हिस्ट्री की जांच विभाग द्वारा की जा रही है। कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद से विभाग ने पूरे इलाके में सतर्कता और निगरानी का काम बढ़ा दिया है। सभी लोग जो अभी ऐसे राज्यों या देशों से यात्रा करके आए हैं, जहां कोरोना एक्टिव है, उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि, फिलहाल हालात स्थिर हैं लेकिन नियंत्रण रखना जरूरी है।
लक्षणों को नजरअंदाज न करें
हेल्थ डिपार्टमेंट ने अपनी गाइडलाइंस में सभी नागरिकों से अपील की है- अगर किसी को भी कोरोना का एक भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो वह तुरंत नजदीकी अस्पतालों से जांच और पुष्टि करवाएं। खुद को आइसोलेट कर लें ताकि दूसरों को संक्रमण न हो। डॉक्टरों द्वारा बताए उपचार को फॉलो करें और कुछ घरेलू उपायों की भी मदद ले सकते हैं। फिलहाल, युवक की तबीयत ठीक है और उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सावधानी बरतें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है इस समय भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं। दरअसल, कोरोना के फैलने का सबसे प्रमुख कारण लोगों से मिलना-जुलना है क्योंकि कई बार इसके हल्के लक्षणों को लोग अनदेखा करते हैं और ऐसे ही यह एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे में यह वायरस फैलता है। इसके अलावा, हाथों की सफाई, संक्रमित लोगों और इलाकों से दूरी बनाएं रखें। खानपान सही रखें। अगर भीड़ वाली जगहों पर जाना पड़ रहा है, तो मास्क का प्रयोग करें।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: क्या दोबारा लेना पड़ सकता है बूस्टर डोज? चीन-सिंगापुर के बाद भारत में भी एक्टिव कोरोना
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines